शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक है काजू, जानें किन रोगों में खाना है फायदेमंद

शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक है काजू, जानें किन रोगों में खाना है फायदेमंद

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो काफी हेल्थफुल होते हैं। उन्हीं में सूखा मेवा भी आता है। वैसे तो सूखा मेवा हर चीज के लिए बेहतर है और उसमें पाएं जाने वाले सभी खाद्य पदार्थ औषधि का काम करते हैं। लेकिन काजू और भी फायदेमंद है। ये स्वाद में भी अच्छा होता है और ये कई रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। दअसरल इसका प्रयोग हम सब्जियों में भी कर सकते हैं। इसके प्रयोग से हम सब्जी को और स्वादिष्ट बना सकते हैं। ऐसे ही कई फायदों के लिए इसका प्रयोग करते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन रोगों के लिए काजू खाना बेहतर है-

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

  • काजू  आयरन का अच्छा विकल्प है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के साथ ही रक्त की कमी को भी दूर करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए काजू फायदेमंद है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह आपकी त्वचा में चमक लाएगा और तनाव से भी आपको बचाएगा
  • ठंडी तासीर वालों के लिए काजू ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। यह शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है।
  • इसमें मोनो सैचुराइड्स होते हैं, जो हड्ड‍ियों के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा काजू कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद है।
  • सूखे मेवे यूं भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें काजू खास तौर से आपको ऊर्जा देने में मदद करता है और इसे प्रोटीन एवं वि‍टामिन बी का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें-

कफ की समस्या है, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।